फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एमडीयू में महिला कर्मियों से हुई अभद्रता के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। नगर पालिका कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने सोमवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में महिला कर्मचारियों के साथ हुई अभद्रता के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसे लेकर सोमवार को निगम से जिला सचिवालय तक विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की अगुवाई जिला इकाई प्रधान राजकुमार व सचिव राजेंद्र कुमार ने की। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि महिला सफाई कर्मचारियों के कपड़े उतरवा कर उनके साथ अभद्र बर्ताव करने वाले दोषी सुपरवाइजर और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अगर जल्द कोई कार्रवाई नहीं की गई तो 9 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाली महापुकार रैली में मंच से बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी। राज्य सचिव शारदा, वरिष्ठ उपप्रधान विनोद प्रोचा, सुभाष प्रोचा, धर्मवीर, राजीव, अमित, राजिंद्र लोहट ने कर्मचारियों को संबोधित किया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें