फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची के कार्य में गलती न हो : उपायुक्त

Tue, 04 Nov 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि मतदाता सूची के लिए फॉर्म 6, 7 और 8 बेहद जरूरी हैं, सभी संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने का कार्य सही तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की। कहा कि कोई भी फाॅर्म 15 दिन से अधिक समय तक किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के पास लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि फॉर्म 6 से नए मतदाता अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं, फॉर्म 7 से अयोग्य या मृत व्यक्तियों के नाम हटाए जा सकते हैं जबकि फॉर्म 8 से मौजूदा मतदाता अपनी जानकारी को अपडेट या उसमें सुधार करवा सकते हैं। बैठक में नगराधीश एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका, एसडीएम नीलोखेड़ी अशोक कुमार, चुनाव तहसीलदार सुदेश राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें