फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सभी 20 वार्डों के 78 विकास कार्यो सहित करोड़ों के प्रस्ताव को मिली हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। वीरवार को महापौर रेणूबाला गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित नगर निगम की साधारण सभा की बैठक में एजेंडे में शामिल सात में से छह और एजेंडा के बाहर के 10 में से नौ प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी गई। इसमें शहर के प्रवेश पर महाराणा प्रताप चौक से बलड़ी बाईपास तक के चौड़े रोड को वन विहार के रूप में विकसित करने, पशु डेयरियों को बाहर शिफ्ट करने, आवारा कुत्तों के लिए डाग शैल्टर बनाने सहित करोड़ों रुपये के प्रस्तावों को पारित कर दिया गया। बाद में तीन मनोनीत पार्षद उमेश प्रोचा, गौरव नागपाल तथा विशेष वर्मा को महापौर ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन


नगरनिगम सभागार में बैठक की शुरुआत में ही विधायक जगमोहन आनंद ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में करनाल शहर को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान आने और राष्ट्रपति अवॉर्ड मिलने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, निगम पार्षदों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों व सफाई मित्रों को बधाई दी। साथ ही अगले साल देश में प्रथम स्थान लाने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ने को प्रेरित किया। अध्यक्षता भले की मेयर की रही लेकिन बैठक का नेतृत्व विधायक ने किया। उन्होंने पार्षदों के हर सवाल पर अधिकारियों से जवाब लिया। जिससे अधिकारियों को एसी में भी पसीना आता रहा। पार्षदों ने अपने वार्डो के एजेंडा वाले प्रस्तावों के साथ साथ शहर में पीने के पानी मूलभूत सुविधा, अवैध डेयरियों को जल्द पिंगली परियोजना स्थल पर शिफ्ट करने, खराब स्ट्रीट लाईटों को शीघ्र दुरुस्त कराने, कुत्तों की नसबंदी का कार्य तेज करने, शहर में डॉग शैल्टर का निर्माण कराने, वार्डों में बैठने के लिए बैंच तथा नई स्ट्रीट लाइटे लगाने के प्रस्ताव रखे, जिन्हें पारित करने के साथ अफसरों को सीधे तौर पर निर्देश दिए गए। महापौर रेणू बाला गुप्ता ने अभियंताओं को पारित प्रस्तावों फिजिबिलिटी चैक कराकर शीघ्र टेंडर लगाने के निर्देश दिए।



निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने अमृत -2 में जलापूर्ति व सीवरेज के कार्य के लिए सलाहकार की नियुक्ति कर ली गई है, 90 दिनों में वह डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर पेश करेंगे। उन्होंने सेक्टर-4 स्थित 50 एमएलडी. सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के साथ एक अन्य 15 एमएलडी का एसटीपी. बनाया जाएगा। शिव कॉलोनी स्थित 8 एमएलडी एसटीपी. के साथ एक अन्य 8 एमएलडी का एसटीपी बनेगा, फूसगढ़ स्थित 20 एमएलडी एसटीपी. से एक पाइप लाइन बिछाई जाएगी, जिससे ट्रीटेड वाटर से सेक्टर, 6, 7, 8, 9 के पार्कों व इनकी ग्रीन बेल्ट तथा सेक्टर 32-33 के पार्कों में लगे पेड़-पौधों को सिंचित किया जाएगा। इन तीनों कार्यों के लिए 82 करोड़ 52 लाख रुपये का अनुमान तैयार किया गया है, जल्द ही इसका टेंडर लगाया जाएगा। निगम संपत्ति कर व किराए की वसूली के लिए एक विशेष टीम का गठन करने जा रहा है। पिछले दो माह में करीब 15 करोड़ रुपये संपत्ति कर की रिकवरी की जा चुकी है। तीन लाख रुपये से ऊपर के जो बड़े नियमित करदाता है, नगर निगम उन्हें प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित करेगा। नगर निगम आईसीसीसी. में कॉल सेंटर स्थापित करेगा, जहां से नागरिकों को संपत्ति भरने के लिए फोन कॉल किया जाएगा। शहर से जल्द ही अवैध पशु डेयरियों को स्थानांतरित किया जाएगा। बेसहारा गोवंश को पकडऩे के लिए तेजी से अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकारी अभियंताओं को एक लाख के कार्य कराने की शक्ति भी दी गई है।
विज्ञापन


बैठक में सांसद प्रतिनिधि कविंद्रर राणा, एचएसवीपी की संपदा अधिकारी अदिति, अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, मुख्य नगर योजनाकार धर्मपाल सिंह, उप निगम आयुक्त अभय सिंह, वार्ड 9 की पार्षद को छोड़ अन्य सभी पार्षद उपस्थित रहे।



ये थे एजेंडा में शामिल प्रस्ताव-

प्रस्ताव-1 26 जून को हुई बैठक की कार्रवाई की पुष्टि

प्रस्ताव-2 सभी 20 वार्डों में कुल 78 विकास कार्य रखे गए, सभी कार्य सर्वसम्मति से पारित कर दिए गए। कुछ कार्यों की व्यवहार्यता जांचने के निर्देश दिए गए।

प्रस्ताव-3 सनातन धर्म बाल विद्या मंदिर, राम नगर करनाल की लीज अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।



प्रस्ताव-4 किसी बड़े पार्क का नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखने का प्रस्ताव होल्ड किया गया, पहले पार्क का चयन करने को कहा गया।

प्रस्ताव-5 भगवाडिय़ा गेस एजेंसी वाया बांसो गेट से नॉवल्टी रोड़ तक जाने वाली सडक़ का नाम गोशाला रोड रखा गया है।



प्रस्ताव-6 जन स्वास्थ्य विभाग के क्वार्टर निगम अपने अ्धीन लेकर यहां कोई उपयुक्त योजना विकसित करेगा।

प्रस्ताव-7 अस्पतालों के कचरा शुल्क की चार श्रेणी में एक से 25 बैड तक के अस्पतालो पर कचरा शुल्क 750 रुपये प्रतिमाह किया गया।

आउट ऑफ एजेंडा रखे गए प्रस्ताव

प्रस्ताव-1: मेरठ रोड पर स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन को बुढाखेड़ा गांव के पास पैरिस प्लाजा बैंक्वेट हाल व एयरपोर्ट के बीच खाली पड़ी भूमि पर स्थानांतरित किया जाएगा।



प्रस्ताव-2 : वार्ड एक के गांव कैलाश की जलापूर्ति पुरानी पाइप लाइन के स्थान पर करीब 134.95 लाख रुपये की लागत से 3 इंच व 4 इंच डाया की पाइप लाइन डाली जाएगी।

प्रस्ताव-3 : वार्ड 4 के कर्ण विहार, वार्ड 14 के भीम नगर, वार्ड 17 की शिव कॉलोनी, वार्ड 20 के विजय नगर तथा कैथल रोड ओवर ब्रिज से हांसी चौक व तलवार चौक तक जलापूर्ति पुरानी पाइप लाइन को हटाकर 115.51 लाख रुपये की लागत से 3, 4 व 6 इंच डायार की पाइप लाइन डाली जाएगी।

प्रस्ताव-4 गांव फूसगढ़ में गोबर-धन योजना के निर्माण पर वार्ड पार्षद की आपत्ति के बाद नई जगह का चयन होने तक प्रस्ताव को भी लंबित रख लिया।

प्रस्ताव-5 निगम के वाहनों को खड़ा करने, अभियंता शाखा की निर्माण सामग्री व मशीनों को खड़ा करने के लिए कैलाश गांव में 6 एकड़ 3 कनाल 12 मरले जगह पर स्टोर बनेगा।



प्रस्ताव-6 मीरा साहिब सद्भावना चौक से नमस्ते चौक तक सडक़ का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण कराया जाएगा।

प्रस्ताव-7 महाराजा अग्रसेन चौक स बलड़ी बाईपास तक की सडक़ को जंगल लुक देकर सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाएगा।



प्रस्ताव-8 :संपत्ति कर व किराये की वसूली के लिए एक विशेष टीम का गठन होगी, जो समय से संपत्ति कर व दुकानों से रिकवरी करेगी।

प्रस्ताव-9 : गांव उचाना व जरीफा विरान के बीच निगम की खाली पड़ी करीब 7 एकड़ भूमि पर डॉग शैल्टर, मीट मार्केट व स्लॉटर हाउस का निर्माण होगा।



प्रस्ताव-10 आवारा कुत्तों की नसबंदी व बंदरों को पकडऩे के कार्य को तेज किया जाएगा। अब तक 2046 कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है। मुख्य सचिव से अनुमति के बाद बंदरों को पकड़ा जाएगा।



शहर में सीसीटीवी पर उठे सवाल

- सदन में सीसीटीवी को लेकर काफी वहस हुई। स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक रामफल ने बताया कि 129 कैमरे नगर निगम व 171 कैमरे स्मार्टसिटी के है, विधायक ने दोनों से ही संपूर्ण रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है, साथ ही नगर निगम कार्यालय के ऊपरी तल पर चल रहे आईसीसीसी के किराए पर भी सवाल उठे। पार्षदों को पता हो कि कौन सा सीसीटीवी खराब है। स्पष्ट किया जाएगा, खराब कैमरों को कौन ठीक कराएगा। उन्होंने शहर में अपराध नियंत्रण की दृष्टि से सीसीटीवी लगवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें