फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने 45 संस्थाओं को भेजे नोटिस, टैक्स नहीं भरने पर प्रॉॅपर्टी होगी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने रिकवरी को लेकर अभियान तेज कर दिया गया है। कर्मचारियों को 45 डिफाल्टरों के नोटिस जारी किए हैं। कर्मचारी खुद ही डिफाल्टरों को नोटिस देकर रिसीविंग करवा कर लाएंगे। सोमवार तक सभी को नोटिस पहुंच जाएगा। निगम की डिफाल्टरों को ये अंतिम चेतावनी है। इसके बाद प्रॉपर्टी को सील किया जाएगा। अहम बात ये है कि इन 45 डिफाल्टरों में से 25 टॉॅप फर्मों में शहर के कई प्रतिष्ठित संस्थान भी शामिल हैं।
विज्ञापन

बता दें कि शहर पर करीब 150 करोड़ रुपये बकाया है। इसमें सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं शामिल हैं। इनमें केंद्र के संस्थान एनडीआरआई समेत अन्य संस्थान शामिल हैं। हर कैटेगिरी के टॉप 50-50 की सूची तैयार की हुई है, जिन्हें पहले नोटिस देंगे। इसके बाद प्रॉपर्टी जब्त करने की कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा। टैक्स सुपरींटेंडेंट सतप्रकाश ने बताया कि विभाग ने 50 डिफाल्टरों की सूची तैयार कर, उनके पते पर नोटिस भेजा है। इन 50 से करीब 40 करोड़ रुपये बकाया है। यदि नोटिस के बाद भी टैक्स नहीं भरा तो प्रॉपर्टी सील की कार्रवाई अमल में लगाई जाएगी। अंतिम मौका देने के लिए नोटिस जारी किया है। कोई भी व्यक्ति इस सूचना से मना न करे। इसको देखते हुए कर्मचारियों को डोर टू डोर भेजा है।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वाली शहर की टॉप-25 फर्में
फर्म बकाया टैक्स (रुपये में)
-हर्षा एसोसिएट्स केथ्रीसी मॉल सेक्टर-12 12584738
-भैनी खुर्द रोड, नियर साई सर्विस स्टेशन, इंदिरा विकास कॉलोनी, झंझाड़ी 31984807(अंडर ओब्जेक्शन)
-20, जैन सोसायटी सदर बाजार 18436151
-1280, एसबीआई ट्रेनिंग सेंटर दयानंद कॉलोनी 16272604
-मान कोल्ड स्टोर, सेक्टर-5 पार्ट-2 15392145
-222, 1285, महाबीर दल अस्पताल 14264537
-12816, भव्या धर्मकांटा पिंगली रोड 14033882
-1447/1446 आहुजा फर्नीचर, फर्नीचर मार्केट 13352562
-पोल्ट्री फार्म, उचानी गांव 11107796
-1442, शिवपुरी रोड, मोहन इंटरप्राइजेज 10870630
-222, 1285 महाबीर दल अस्पताल 10647092
-स्वामी आटोमोबाइल्स, सेक्टर-41 10163451
-1132, महालक्ष्मी फिलिंग स्टेशन, नई अनाज मंडी 9880179
-गुरुद्वारा मार्केट, मॉडल टाउन 9134640
-पोल्ट्री फार्म, झंझाड़ी गांव आउटर 8970919
-280 से 282, 284, 286, 38 शिव सत्संग भवन मंदिर, पुराना जीटी रोड कमेटी मार्केट 8810813
-1088, होटल न्यू वर्ल्ड 7460772
-556, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे रोड 7395000
-ओपोजिट सिंगापुरी चिकन कॉर्नर, काछवा रोड 6716736
-हाईवे कंफर्ट इन (द इडेन) 6094011
-किरण फाउंडरी, महाबीर कॉलोनी 6070199
-ओपोजिट दून वैली इंस्टीट्यूट 5845133
-पोल्ट्री फार्म, वीरू कॉलोनी 5324400
-नवयुग एग्रो, मेरठ रोड, सूरज नगर 5291110
-827, प्रताप पब्लिक स्कूल, अशोका कॉलोनी 5278001
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें