फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: टैक्स के छह बकायेदारों की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। संपत्तिकर डिफॉल्टरों के खिलाफ नगर निगम की टीम ने वीरवार को कार्रवाई करते हुए छह वाणिज्यिक संपत्तियों की कुर्की कर दी। इन संपत्तियों पर सील लगाकर निगम ने अपना ताला लगा दिया। इन पर करीब 26.83 लाख रुपये का कर बकाया है जबकि आठ संपत्ति धारकों ने कार्रवाई से बचने के लिए मौके पर 47 लाख रुपये का टैक्स जमा करा दिया। इसी बीच एक डेयरी संचालक को एक दिन का समय देकर छोड़ दिया गया।
निगम अधिकारियों की टीम 15 संपत्तियों को अटैच करने के लिए निकली थी। इनमें से टीम ने जब छह संपत्तियों पर सील लगाई तो बचे आठ ने मौके पर टैक्स जमा करवा दिया, हालांकि सीलिंग कार्रवाई में कुछ लोगों ने हंगामा किया लेकिन भारी पुलिस बल को देखते हुए कार्रवाई को बाधित नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीलिंग की कार्रवाई का असर ये रहा कि दो दिन में निगम के राजस्व में 1.40 करोड़ का संपत्ति कर जमा हुआ है। अब निगम अधिकारियों ने शहर में संचालित संपत्ति कर के डिफॉल्टर संस्थानों पर कार्रवाई की योजना बनाई है। सरकारी विभागों की बात करें तो मच्छली पालन विभाग कार्यालय द्वारा भी 34 लाख रुपये का संपत्ति कर निगम में जमा करवाया गया है। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर पर पहुंचे उप निगम आयुक्त अभय सिंह ने बताया कि सभी बकायेदारों को दो-दो नोटिस जारी किए जा चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें