करनाल। निगदू क्षेत्र स्थित मोहडी गांव की चार एकड़ पांच मरला खेती की जमीन का सौदा करवाने वाले प्रॉपर्टी डीलर की ओर से 1.30 करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुर्गा कॉलोनी करनाल निवासी परमजीत कौर ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कोयर गांव निगदू निवासी राकेश कुमार प्रॉपर्टी डिलिंग का कार्य करता है। उसके पति हरजीत सिंह के साथ उसकी जान पहचान होने के कारण मोहडी गांव स्थित चार एकड़ पांच मरला खेती की जमीन का सौदा रामपाल सिंह निवासी बस्ताड़ा गांव से 11 मार्च 2022 को 1.30 करोड़ रुपये में करवाया था।
यह सारी राशि धीरे-धीरे कर प्रॉपर्टी डीलर राकेश कुमार ने रामपाल से ले ली और उससे कहा कि उसे रुपये चाहिए थे तो उसनेअपने पास रख लिये। वह इसकी एवज में 1.30 करोड़ रुपये का चेक दे देता हूं। प्रॉपर्टी डीलर ने उसे 1.30 करोड़ रुपये का चेक दे दिया। जब उसने चेक को बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। उसके बाद जब उसने आरोपी से अपने रुपए मांगे तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दे दी।