फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लैंगिक समानता को दिया बढ़ावा

Sun, 12 Oct 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। इंद्री रोड स्थित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में शनिवार को लैंगिक संवेदनशीलता विषय पर प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सामूहिक चर्चा, विचार-विमर्श और व्यावहारिक उदाहरणों के जरिये लैंगिक समानता, समान व्यवहार और समावेशी वातावरण को बढ़ावा दिया। पानीपत के पीआईईटी संस्कृति स्कूल से मुख्य अतिथि वैशाली भाटिया ने बताया कि जन्म से ही कोई भी बच्चा अपने लिंग भेद के प्रति सजग नहीं होता। ये समाज है जो उसमें इस अवधारणा को आरोपित करता है। प्रधानाचार्या ममता पांडेय, भारतीय माइक्रोबायोलॉजी सोसाइटी की हरियाणा इकाई में समन्वयक शीबा निसार व अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें