करनाल। डीएवी पीजी कॉलेज में गणित विभाग ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण, वर्किंग मॉडल मेकिंग और चार्ट मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की। विद्यार्थियों ने गणित विषय पर अपने मॉडल तैयार किए, जिनमें पीपीटी प्रस्तुतीकरण में महक ने प्रथम, अर्शदीप ने द्वितीय और रीया व नैंसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चार्ट मेकिंग में प्रियांशी प्रथम, नरेंद्र द्वितीय और कमल व लव तृतीय रहे। वर्किंग मॉडल में शिवांश, सोनी, प्रिंस, लवीश, पार्श, अक्षित प्रथम, निशा व हिना द्वितीय और तनिषा, भूमिका, दीपांशी, तनिष व लक्की तृतीय रहे। प्राचार्य डाॅ. रामपाल सैनी ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि जींद विश्वविद्यालय के कुलपति चौधरी रणबीर सिंह, डाॅ. बलराम शर्मा, डाॅ. अनीता, डाॅ. प्रियंका व डाॅ. अमीत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद