फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिला युवा महोत्सव में लोक परंपराओं के रंग बिखेरेंगे होनहार

विज्ञापन
विज्ञापन
- 21 नवंबर को होगा दो दिवसीय महोत्सव का आगाज, प्रतिभागिता के लिए युवा 12 तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन


- 13 विधाओं में होगी स्पर्धा, 15 से 29 वर्ष आयु के युवा करा सकते हैं पंजीकरण

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिला स्तरीय युवा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस महोत्सव में जिले के युवा लोक परंपराओं में अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरेंगे। दो दिवसीय महोत्सव का 21 नवंबर को आगाज होगा और दूसरे दिन 22 नवंबर को विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभागिता के लिए 12 नवंबर तक युवा पंजीकरण करवा सकते हैं।

जारी निर्देशों के अनुसार, पंजीकृत युवा ही प्रतिभागी बन सकते हैं। कुल 13 विधाओं में मुकाबले होंगे। 15 से 29 वर्ष आयु के युवा इसके लिए पंजीकरण करा सकते हैं। एडीसी यश जालुका ने बताया कि दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव का आयोजन सेक्टर-14 स्थित पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय के सभागार में होगा। आयोजन के लिए उन्होंने बुधवार को अधिकारियों की बैठक भी ली। लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में बैठक के दौरान एडीसी ने निर्देश दिए कि संबंधित सभी अधिकारी जिला युवा महोत्सव में अधिक से अधिक युवाओं की प्रतिभागिता सुनिश्चित करें। युवा मामले एवं कौशल विभाग हरियाणा और नेहरू युवा केंद्र जिला युवा महोत्सव के आयोजन से पूर्व सभी तैयारियां सुनिश्चित करें और प्रतियोगिताओं के परिणाम में पारदर्शिता लाने के लिए निर्णायक मंडल का भी गठन करें। इसके लिए विषय विशेषज्ञों को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन


यहां करा सकते हैं पंजीकरण
एडीसी ने बताया कि इसमें 15 से 29 आयु वर्ग का कोई भी युवा भाग ले सकता है। इसके लिए युवा अपना आवेदन प्रधानाचार्य आईटीआई करनाल या जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र के कार्यालय में 12 नवंबर तक कर सकते हैं। आवेदक पंजीकरण फॉर्म https://itiharyana.gov.in/sites/default/files/2024-10/DYF Registration Form 2024.pdf लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक अपना आवेदन 12 नवंबर तक बाबू मूलचंद जैन राजकीय आईटीआई करनाल में व्यक्तिगत रूप से जमा करवा सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए संस्थान में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


इन दस्तावेजों की जरूरत
आवेदन के लिए प्रतिभागी को पंजीकरण फॉर्म के साथ दसवीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, फैमिली आईडी, फोटो व बैंक खाता की प्रति लाना अनिवार्य हैं। प्रथम आने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे। महोत्सव में लोक गीत ग्रुप, लोक गीत एकल, ग्रुप डांस हरियाणवी व एकल, फाक सांग ग्रुप व एकल, पोस्टर मेकिंग, कहानी लेखन, कविता, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी, साइंस प्रोजेक्ट व मॉडल आदि शामिल हैं। प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 2100 रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। द्वितीय को 1500 व तृतीय को 1100 रुपये व प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें