फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विज्ञान में नवाचार के सवालों पर चकराए होनहार

विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्य स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी में नारनौल और भिवानी की टीम का दबदबा
विज्ञापन

- मेजबान करनाल पिछड़ा, दो वर्गों में 24 टीमों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। विज्ञान में नवाचार संबंधित सवालों पर प्रदेश भर के होनहार चकरा गए। कुछ विद्यार्थी सवालों में उलझकर चुप रहे तो कुछ ने सहजता से सटीक जवाब दिया। मौका था राज्य स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी का। जिसका आयोजन हरियाणा राज्य विज्ञान नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से किया गया।
ओपीएस विद्या मंदिर सेक्टर-13 के सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड के स्कूलों की प्रतियोगिता अलग-अलग चरणों में की गई। सीबीएसई स्कूलों में नारनौल तो हरियाणा बोर्ड के स्कूलों में भिवानी की टीम ने बाजी मारी। जबकि मेजबान करनाल की टीम पिछड़कर रह गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सहायक कमिश्नर आईएएस अधिकारी योगेश सैनी ने की। वहीं डीएसटी पंचकूला के वैज्ञानिक राहुल तनेजा, जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों की 12 टीम और हरियाणा बोर्ड के विद्यालयों से भी 12 टीमों ने प्रतिभा दिखाई। क्विज मास्टर की भूमिका अनिल अरोड़ा और डॉ. रवि कांत ने निभाई। सहायक आयुक्त योगेश सैनी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल जगजीत कौर, मिनाक्षी, सपना, दीपिका, निशा, नीतू, कर्ण और विनोद मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये रहे परिणाम
- समूह-01 (सीबीएसई स्कूल)
प्रथम : आरपीएस नारनौल की टीम
द्वितीय : वैश्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी
तृतीय : आदर्श विद्या मंदिर भिवानी

- समूह-02 (हरियाणा बोर्ड स्कूल)
प्रथम : शिवम सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोहानी (भिवानी)
द्वितीय : टैगोर स्कूल नारनोंद (हिसार)
तृतीय : पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गंगवा

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें