फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े बटन वाली शर्ट और मोटे तलवे वाले जूते पहनने पर मनाही

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 48 केंद्रों पर सीईटी परीक्षा होगी। दोनों दिन में कुल चार शिफ्ट में 88 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पिछली भर्ती परीक्षाओं में नकल के मामले सामने आने के बाद इस बार काफी सख्ती बरती जा रही है। इस बार बड़े बटन वाली शर्ट और मोटे तलवे वाले जूते पहनने पर भी मनाही रहेगी। गहन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

शुरुआत से लेकर परीक्षा संपन्न होने तक कुल दो बार अभ्यर्थियों की जांच होगी। दोनों बार बायोमेट्रिक भी ली जाएगी। केंद्र में अभ्यर्थी को प्रवेशपत्र के अतिरिक्त अपनी दो पासपोर्ट साइज फोटो (जैसी प्रवेशपत्र में लगी है) और एक आईडी प्रूफ साथ ले जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा केंद्र में कुछ भी नहीं ले जा सकेंगे।
अभ्यर्थी दो फोटो साथ लेकर जाएगा। उसमें से एक को मार्क ए पर प्रवेशपत्र पर चिपकाया जाएगा। दूसरी परीक्षा कक्ष में उपस्थिति शीट पर चिपकाई जाएगी। मूल आईडी प्रूफ ही ले जाने दिया जाएगा। फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी। निर्धारित समय समाप्त होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा समाप्त होने से पहले परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। केंद्र पहुंचने से पहले उम्मीदवारों को स्वघोषणा में आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा और फोटोग्राफ चिपकाना होगा।
विज्ञापन

एक शिफ्ट में होंगे 21840 अभ्यर्थी
दोनों दिन परीक्षा सुबह और शाम के सत्र में होगी। करीब 88 हजार अभ्यर्थियों में से प्रत्येक शिफ्ट में 21840 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अभ्यर्थी को अपने परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से कम से कम एक घंटा पहले रिपोर्ट करनी होगी। इस दौरान वे अपने दस्तावेजों को भी चेक करा सकेगा। एडमिट कार्ड को लेकर यदि कोई दिक्कत होगी तो उसे स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर के अनुसार दूर किया जाएगा। प्रशासन के तीन उड़नदस्ते 48 केंद्रों पर निगाह रखेंगे।
ये हैं गाइडलाइन
- केंद्र में ही पेन और मास्क मिलेगा।
- परीक्षा के समय निरीक्षक की उपस्थिति में एडमिट कार्ड पर उचित स्थान पर हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान लगेगा।
- उत्तर पुस्तिका में पांच विकल्प होंगे। जिसमें चार विकल्पों में से सही को भरना होगा। प्रश्न नहीं आता तो पांचवें को भरना होगा।
- नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, यदि प्रश्न का कोई भी विकल्प नहीं भरा तो 0.95 अंक काटे जाएंगे।
- परीक्षा के 30 मिनट पहले और बाद में शौचालय नहीं जा सकेंगे।
- पानी की बोतल और सैनिटाइजर केंद्र के अंदर ही मिलेगा।
वर्जन
परीक्षा को लेकर इस बार सख्ती है। अभ्यर्थी गाइडलाइन का पालन करें। अन्यथा उन्हें प्रवेश के समय दिक्कत होगी। नकल रहित परीक्षा संपन्न कराने का प्रयास किया जाएगा। यदि कोई नकल करता पाया गया तो सख्त कार्रवाई होगी। - अनीश यादव, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें