फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कंप्यूटर साइंस में प्रोग्रामिंग के सवाल रहे सरल, आईटी में बहुविकल्पीय ने ली परीक्षा

Thu, 12 Mar 2026 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
 परीक्षा केंद्र से बाहर आते विद्यार्थी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का बुधवार को कंप्यूटर साइंस, आईटी व आईटीईएस विषय का प्रश्नपत्र था। अधिकांश विद्यार्थियों के अनुसार कंप्यूटर साइंस के अधिकतर प्रश्न आसान थे। प्रोग्रामिंग और थ्योरी से जुड़े सवाल आसानी से समझ में आ गए। परीक्षा में नकल का कोई केस नहीं पकड़ा गया।
आईटी व आईटीईएस के पेपर में कुछ तकनीकी शब्द और बहुविकल्पीय प्रश्न अपेक्षा से थोड़े कठिन लगे। विद्यार्थियों ने बताया कि कुछ सवालों को समझने में समय लगा। जिले में इस विषय की परीक्षा 77 केंद्रों में से केवल 25 केंद्रों पर ही आयोजित की गई। यह वैकल्पिक विषय होने के कारण परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या अपेक्षाकृत कम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड के परीक्षा अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। किसी भी केंद्र से नकल या यूएमसी का मामला सामने नहीं आया और सभी विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ परीक्षा दी।


- पेपर काफी आसान रहा
कोमल ने बताया कि कंप्यूटर साइंस का पेपर काफी आसान रहा। ज्यादातर प्रश्न सीधे सिलेबस से थे, इसलिए पेपर समय से पहले ही पूरा हो गया।
-स्पष्ट थे थ्योरी के सवाल
सागर ने बताया कि कंप्यूटर साइंस में प्रोग्रामिंग और थ्योरी के सवाल स्पष्ट थे। अगर तैयारी अच्छी हो तो पूरे अंक भी आ सकते हैं।

- बहुविकल्पीय में उलझे
सिमरन के अनुसार आईटी के पेपर में कुछ तकनीकी शब्द समझने में थोड़ा समय लगा। खासकर बहुविकल्पीय प्रश्नों में थोड़ा उलझे रहे।
- अच्छे अंक की संभावना
अंजली ने कहा कि आईटी का पेपर बहुत कठिन तो नहीं था, लेकिन एमसीक्यू में विकल्प काफी मिलते-जुलते थे। अच्छे अंक की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें