घरौंडा शोभा यात्रा में शामिल क्षत्रिय युवा सभा के सदस्य। संवाद
घरौंडा। क्षत्रिय युवा सभा की ओर से नई अनाज मंडी स्थित सामुदायिक भवन में शुक्रवार को महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव पर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान शहर में शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया और पानी की छबील व फ्रूट वितरित किए। शोभायात्रा सामुदायिक भवन से शुरू होकर विश्वकर्मा चौंक, रेलवे रोड, मंडी मनी राम, मुख्य बाजार से होती हुई सामुदायिक भवन में विश्राम लिया। इसके बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मनदीप राणा, मयंक राणा, सोनू भगत, शंकर राणा, रोमी राणा, प्रिंस, जतिन आदि मौजूद रहे। संवाद