महिला को जूट का बैग देते बागवानी महाविद्यालय के कुलपति डाॅ सुरेश मल्होत्रा । स्वयं
करनाल। सेक्टर-12 मंडल परिसर में शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय की ओर से पीएनबी मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन हुआ। किसानों को स्वयं सहायता समूहों व ग्रामीण उद्यमियों को बैंक की विभिन्न कृषि एवं वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरेश मल्होत्रा ने कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों, वित्तीय समावेशन एवं ग्रामीण विकास में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने किसानों को कृषि अवसंरचना, मूल्य संवर्धन एवं स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। संवाद