फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दयानंद सरस्वती जन्मोत्सव पर निकाली शोभयात्रा

Fri, 13 Feb 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। आर्य समाज साधारण सभा की ओर से वीरवार को महर्षि दयानंद सरस्वती जन्मोत्सव से पहले शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें अगुवाई स्वमी श्रद्धानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने की। विभिन्न झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। सभा से ब्रतपाल बतरा और अशेाक पुलाना ने बताया कि आज और कल शाम 3:15 से 6:15 बजे तक सार्वजनिक और पारिवारिक सत्संग का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि समारोह में संगीतज्ञ भजनोपदेशक पंडित उपेंद्र आर्य और यज्ञ-ब्रह्मा पुरोहित देवेंद्र आर्य शामिल होंगे। 15 को मुख्य समारोह वाले दिन सुबह 10 से दोपहर 1:38 बजे तक भजनोपदेश, व्याख्यान और स्कूली बच्चों की ओर से प्रेरक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। शांति पाठ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें