करनाल। डीएवी पीजी काॅलेज में चल रहे सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन विद्यार्थियों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, उपभोक्ता अधिकार और विधिक सहायता से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर जागरूक किया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डाॅ. इरम हसन ने कहा कि आज के डिजिटल युग में प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होना आवश्यक है। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति व काॅलेज प्राचार्य प्रो. डाॅ. रामपाल सैनी ने कहा कि डिजिटल रूप से साक्षर बनें। हरियाणा स्वावलंबी मिशन के संयोजक कपिल मदान ने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना आवश्यक है। पिहोवा के डीएवी कॉलेज से सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. अजय मोहन, डाॅ. रेखा चौधरी, डाॅ. प्रतिभा राठी, डाॅ. मीनू, डाॅ. टीना, डाॅ. नेहा, डाॅ. दीपिका, डाॅ. अंशु, वीरेंद्र, सोनम मौजूद रहे। संवाद