फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गन्ना किसानों की समस्याएं होंगी दूर ः सहकारिता मंत्री

Sat, 24 Feb 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारीलाल ने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। असंध चीनी मिल से जुड़े गन्ना किसानों की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। वे अपने निवास पर गन्ना किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल से बात कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि चीनी मिल के संचालन में बार-बार आ रही बाधा से परेशान गन्ना किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान की अगुवाई में शुक्रवार को राज्य के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल से मिला। डॉ. चौहान ने गन्ना संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों की समस्याओं से सहकारिता मंत्री को अवगत करवाते हुए डॉ. बनवारी लाल से किसानों के हित में कड़ा हस्तक्षेप करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने सहकारिता मंत्री को सौंपे ज्ञापन में कहा कि इस समय चीनी मिल का संचालन कर रही ग्लोबल नामक कम्पनी की लापरवाही के कारण किसानों और हैफेड चीनी मिल दोनों को भारी नुकसान हो रहा है। इस दौरान गन्ना संघर्ष समिति की ओर से बिजेंद्र प्रधान ने इस मिल का गन्ना करनाल, पानीपत, कैथल व जींद की मिलों को डाइवर्ट किए जाने की मांग की। इस मौके पर कृष्ण भुक्कल मूनक, बिजेंद्र राणा सालवन, कैप्टन विक्रम सिंह, अमरेश मास्टर, सुरेश गुज्जर, विकास दुहन, राजू बल्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें