फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पैरोल पर आए कैदी की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे गांव टपराना निवासी एक कैदी की मौत हो गई। यह कैदी चार महीने से पैरोल पर बाहर आया हुआ था। सदर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही इसकी जानकारी जिला जेल को दी गयी है। सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि गांव टपराना निवासी भगवान दास-60 पर गांव कालरम निवासी सुभाष की हत्या करने का आरोप था। 2015 में आरोपी भगवान दास को उम्र कैद की सजा सुनाई गई। जिला जेल में वह उम्र कैद की सजा काट रहा था। 21 मई 2020 को कोरोना के चलते उसे स्पेशल पैरोल मिली थी। वह गांव में ही रह रहा था। गांव टपराना में उसकी बीमारी के कारण तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें