करनाल। आयुष्मान योजना में इलाज कराने वाली देश की पहली बच्ची करिश्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में सम्मानित करेंगे। इस बच्ची को सम्मानित करने के बारे में करनाल के डीसी कार्यालय ने परिवार वालों से पूरी जानकारी जुटाकर दिल्ली भेज दी है। साथ ही परिजनों को भी बोल दिया है कि उन्हें 30 सितंबर को बच्ची को साथ लेकर दिल्ली जाना है। इससे पहले सीएम मनोहर लाल के हाथों 15 अगस्त को भी करिश्मा को सम्मानित किया जा चुका है।
डीसी विनय कुमार सिंह का कहना है कि आयुष्मान योजना के तहत प्रत्येक परिवार को हर साल पांच लाख रुपये तक का इलाज सरकारी अस्पताल में कराए जाने का प्रावधान है। उसी के अंतर्गत करनाल की करिश्मा का इलाज हुआ था, उस समय यह बच्ची देश की पहली लाभार्थी रही है। बच्ची की मां मौसमी और मामा प्रताप का कहना है कि वह करिश्मा को पीएम नरेंद्र मोदी से सम्मानित कराने के लिए दिल्ली अवश्य ले जाएंगे।