फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रियंका सशक्तीकरण की मिसाल, जगबीर ने नवाचार में किया कमाल

Mon, 23 Mar 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव प्योंत निवासी प्रियंका ने सीमित संसाधनों के बावजूद सिलाई और कढ़ाई के क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने केबीके से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद संस्था की ओर से उपलब्ध कराई गई मशीन के सहारे गांव में ही अपना कार्य आरंभ किया। मेहनत रंग लाई और आज उनके पास प्रतिदिन सात से आठ ग्राहक आते हैं। प्रियंका के तीन बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि परिवार की जिम्मेदारियों के बीच काम शुरू करना चुनौतीपूर्ण था। ससुर जोगीराम ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पति ऋषिपाल मजदूरी करते हैं। प्रियंका अब प्रतिमाह 40 से 50 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें