फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: प्राइवेट कॉलेज के संचालक का अपहरण, यूपी पुलिस की वर्दी में पहन आए थे बदमाश

Wed, 17 May 2023 02:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

गांव बिजना गांव के रहने वाले कार ड्राइवर सतपाल ने बताया कि वह सुबह करीब 11:30 बजे कॉलेज के संचालक भरत सिंघल को लेकर कॉलेज जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बैगन-आर कार में सवार चालक ने हाथ देकर रुकने के लिए कहा। जैसे ही गाड़ी रोकी वह भरत सिंगल का नाम पूछने लगे।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के बसताड़ा में आरपीआईआईटी के संचालक के अपहरण का मामला सामने आया है। अपहरण करने वाले लोग यूपी पुलिस की वर्दी में थे। कार में सवार तीन वर्दीधारी लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। कॉलेज के संचालक के ड्राइवर ने थाने में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


यूपी पुलिस की वर्दी में आए लोग कार में बैठाकर ले गए
गांव बिजना गांव के रहने वाले कार ड्राइवर सतपाल ने बताया कि वह सुबह करीब 11:30 बजे कॉलेज के संचालक भरत सिंघल को लेकर कॉलेज जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बैगन-आर कार में सवार चालक ने हाथ देकर रुकने के लिए कहा। जैसे ही गाड़ी रोकी वह भरत सिंगल का नाम पूछने लगे। यूपी पुलिस की वर्दी को देखकर चालक और कॉलेज संचालक घबरा गया। भारत भूषण काे आरोपियों ने अपनी कार में बैठा लिया और लेकर फरार हो गए। ड्राइवर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुटी है। उधर घरौंडा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच, मामले को बताया संदिग्ध
घरौंडा थाने के एसएचओ सज्जन सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध है और जांच पड़ताल की जा रही है। इधर, आशंका जताई जा रही है कि शायद ये मेरठ से जुड़ा हुआ मामला हो सकता है। ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं, उन्हें मेरठ पुलिस ने उठाया है लेकिन अभी तक मेरठ पुलिस द्वारा उठाए जाने की पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
थाना पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जो भी है हालांकि आरोपियों का पुलिस को कोई सुराग तक नहीं मिल पाया है। उधर, कॉलेज संचालक के मोबाइल की कॉल रिकॉर्ड खगाला जा रहा है ताकि बदमाशों का पता चल सके ड्राइवर से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें