फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जेवलिन थ्रो में प्रिंस ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। खेलो इंडिया यूथ गेम्स बिहार 2025 में कर्ण नगरी के प्रिंस ने कांस्य पदक झटका है। उसने यह मुकाम पटना में आयोजित प्रतियोगिता की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में 70.05 मीटर थ्रो फेंककर पाया है। यूथ गेम में चार से 15 मई तक 27 खेलों के मुकाबले हुए। इसमें तीन आयु वर्ग के युवा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रिंस के कोच मयंक शर्मा ने बताया कि प्रिंस ने दो माह पहले ही यूथ नेशनल गेम में कांस्य पदक हासिल किया था। इसकी बदौलत उनका चयन खेलो इंडिया यूथ गेम बिहार 2025 के लिए हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यह मुकाम हासिल कर प्रिंस ने यूथ एशियन गेम के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने बताया कि प्रिंस उनके पास तीन साल से पुंडरक मोड़ के पास स्थित इंटरकॉन्टिनेंटल सायनिंग स्टार एथलेटिक्स अकादमी फाउंडेशन में अभ्यास कर रहा है। इस उपलब्धि के बाद अब वह अकादमी में यूथ कॉमनवेल्थ और यूथ ओलंपिक गेम की तैयारी करेगा। अब प्रिंस का अगला लक्ष्य इन प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक जीतने का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें