फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने जानी दूध में मिलावट तत्काल बताने वाली किट की तकनीक

विज्ञापन
Prime Minister knows the technology of the kit to tell the adulteration of milk immediately
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) करनाल से तकनीक सीख कर करोड़ों के टर्नओवर वाले कारोबार तक पहुंचने वाले सात स्टार्टअप दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में शुरू हुई दो दिवसीय एग्री कॉन्क्लेव में शामिल हुए। यहां से प्रधानमंत्री ने स्टार्टअप से बातचीत की और दूध में मिलावट तत्काल बताने वाली किट की तकनीक को जाना। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एनडीआरआई के कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से आयोजित पीएम किसान सम्मान सम्मलेन में देखा गया। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को वन नेशन-वन फर्टिलाइजर की सौगात सहित कई घोषणाएं कीं। उन्होंने प्राकृतिक और जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया।
एनडीआरआई के निदेशक डॉ. धीर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में करीब 336 किसानों सहित 550 लोगों ने सहभागिता की। किसानों को एफपीओ पर आधारित फिल्म दिखाई गई। जिसमें खेती का मशीनीकरण, कृषि सहयोगी क्षेत्र, कटाई के उपरांत खाद्य प्रौद्योगिकी और मूल्य संवर्धन, कृषि आपूर्ति शृंखला, कृषि अवशेष प्रबंधन और हरित ऊर्जा के बारे में बताया गया। इसका प्रमुख उद्देश्य छोटे व सीमांत किसान की आय को बढ़ाना है। सीधे प्रसारण में किसानों को केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडवीया, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संबोधित किया।
विज्ञापन

डेयरी प्रौद्योगिकी प्रभाग के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार सिंह ने बताया कि सात स्ट्रार्टअप दिल्ली सम्मेलन में पहुंचेे, जिन्होंने एनडीआरआई से तकनीक सीखकर कृषि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कदम बढ़ाए थे। इसमें से प्रधानमंत्री ने डेलमस करनाल के बब्बर सिंह व मनोज मौर्य से बात की। इन्होंने दूध में मिलावट की तत्काल पहचान के लिए विशेष किट बनाई है, जिसके बड़े पैमाने पर उत्पादन कर रहे हैं। देश की अमूल, डेयरी मिल्क आदि सभी बड़ी कंपनियां इन्हीं कंपनी से किट खरीद रही हैं। इसके अलावा बाजरा लस्सी आदि कई प्रोडक्ट तैयार किए गए हैं। संचालन कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार सारस्वत ने किया।
विज्ञापन

मौके पर अध्यक्ष डेरी विस्तार प्रभाग डॉ. के.एस.कादियान, प्रभारी सस्य विज्ञान प्रभाग डॉ. राकेश कुमार, प्रधान वैज्ञानिक एवं मीडिया प्रभारी डॉ. अजय कुमार डांग, डॉ. गोपाल सांखला, डॉ. अरुण कुमार मिश्रा, डॉ. रमन सेठ, डॉ. राजन शर्मा, डॉ. बीएस मीणा डॉ. सतीश कुमार, डॉ. राकेश कुमार टोंक, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. अरुण कुमार, सुनीता, कुमारी ममता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें