फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मंदिर परिसर से पुजारी की पत्नी लापता

Mon, 16 Mar 2026 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-32-33 थाना क्षेत्र में मंदिर परिसर से महिला लापता है। महिला के पति एवं मंदिर के पुजारी ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी पिछले छह माह से सोशल मीडिया के जरिए अर्जुन नामक युवक के संपर्क में थी। उन्हें आशंका है कि वही युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पति के अनुसार, 13 मार्च को वह खुद मंदिर का सामान लेने बाजार गया हुआ था। वह करीब साढ़े 11 बजे वापस लौटा तो पत्नी घर नहीं मिली। पत्नी का मोबाइल फोन घर पर ही था और सिम कार्ड भी टूटा हुआ था। काफी तलाश के बावजूद महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें