फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: इंडक्शन की करा रहे एडवांस बुकिंग

Mon, 16 Mar 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

शहर के इलेक्ट्रॉनिक बाजारों में इन दिनों इंडक्शन चूल्हों की मांग तेजी से बढ़ रही है। स्थिति यह है कि कई ग्राहक स्टॉक खत्म होने की आशंका के चलते पहले से ही एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं। कई लोग एक साथ दो-दो इंडक्शन चूल्हे खरीद रहे हैं। इंडक्शन के साथ-साथ उस पर इस्तेमाल होने वाले विशेष बर्तनों की भी खरीदारी बढ़ गई है। डबल बर्नर वाले इंडक्शन की मांग भी बढ़ी है। इंडक्शन की कीमत 1200 से शुरू होकर 7000 रुपये तक है।
कुंजपुरा रोड पर स्थित एक दुकान पर इंडक्शन खरीदने आए ग्राहक सुरेश ने बताया कि उन्होंने एक माह पहले गैस सिलिंडर बुक किया था, लेकिन अभी तक डिलीवरी नहीं हुई। ऐसे में घर में खाना बनाने की परेशानी से बचने के लिए उन्होंने इंडक्शन खरीद लिया। इसके साथ ही स्टील बेस वाले बर्तनों की भी खरीदारी करनी पड़ी।
विज्ञापन


लोगों को मांग बढ़ने की चिंताफोटो-153
दुकानदार तन्नू ने बताया कि इन दिनों कई ग्राहक केवल कीमत पूछने के लिए ही नहीं, बल्कि एडवांस बुकिंग करवाने के लिए भी आ रहे हैं। लोगों को डर है कि कहीं अचानक मांग बढ़ने से स्टॉक खत्म न हो जाए। इसलिए कई ग्राहक पहले से बुकिंग करवा रहे हैं।
विज्ञापन


हर माह 600 रुपये तक खर्च
फोटो-154
दुकानदार संदीप ने बताया कि एक से दो घंटे के उपयोग पर लगभग डेढ़ से दो यूनिट की खपत होती है जिसमें अगर रोजाना चार यूनिट का उपयोग किया जाए तो हर माह 250 यूनिट की खपत होगी। ऐसे में 500 से 600 रुपये का खर्च हर माह आएगा जो कि सिलिंडर के लगभग ही होता है।

बाजार में मिलने वाले इंडक्शन
प्रकार कीमत (रुपयों में)
पोर्टेबल कुकटाॅप इंडक्शन 1200-2500
बिल्ट इन इंडक्शन 6000-7000
सिंगल बर्नर इंडक्शन 1200-2500
डबल बर्नर इंडक्शन 4000-6000
हाई पावर इंडक्शन 3500-5000
डिजिटल टच कंट्रोल इंडक्शन 4000-5000
ऑटो कट-ऑफ इंडक्शन 1800-3500
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें