फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ रेवरी-2016 का आगाज

Tue, 12 Apr 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
एनडीआरआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान में सोमवार को तीन दिवसीय 20वें अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव रेवरी-2016 का धूमधाम से आगाज हो गया। इसमें भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली, शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी कश्मीर, लुवास विश्वविद्यालय हिसार, आईवीआरआई बरेली तथा एनडीआरआई सहित छह विश्वविद्यालयों से आए विद्यार्थी कलाकारों ने अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरे।
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक डॉ. एके श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और देश के कोने कोने से आए कलाकारों का एनडीआरआई में आने पर हार्दिक स्वागत किया। प्रस्तुतियों का सिलसिला गणेश स्तुति से शुरू हुआ और अंताक्षरी, माईम, कविता, डिबेट, हौच-पौच, गीत एवं नृत्य की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देखने को मिली। विद्यार्थियों द्वारा दी गई शानदार प्रस्तुतियां देखकर दर्शक भी झूमने पर मजबूर हो गए।

डॉ. एके श्रीवास्वत ने कहा कि इस प्रकार के यूनिफेस्ट विविधताओं में एकता के प्रतीक होते हैं। सभी के अंदर अपनी संस्कृति के प्रति इतना प्यार देखकर बहुत अच्छा लगता है। इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास एवं प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि आप सभी शोध विद्यार्थियों का मुख्य उद्देश्य नई-नई तकनीक विकसित करना है, लेकिन इसके साथ-साथ अपनी कला और संस्कृति को बनाए रखना भी हमारा दायित्व है।
विज्ञापन


उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि इस तीन दिवसीय रेवरी-2016 कार्यक्रम में सभी कलाकार विद्यार्थी अनुशासन पूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। डॉ. श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को ध्यान डेयरी की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि हिंदुस्तान आज 146 मिलियन टन दूध का उत्पादन करके प्रथम स्थान पर है और इस बढ़ोतरी को बनाए रखने की जिम्मेदारी अब आपके कंधों पर आ गई है। इसलिए अपने जीवन में कुछ ऐसा कर जाओ कि वो दुनिया वालों के लिए एक मिसाल बन जाए।

डॉ. जेके कौशिक ने बताया कि इन तीन दिनों में विद्यार्थी गीत संगीत, ग्रुप डांस, सिंगल डांस, प्रश्नोतरी, निबंध, वाद-विवाद, नाटक, मोनो एक्टिंग, मिमीकरी, पेंटिंग, कोलाज मेकिंग, क्ले मॉडलिंग और रंगोली सहित अन्य कई प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाएंगे। इस अवसर पर डॉ. आरआरबी सिंह संयुक्त निदेशक (शैक्षिक) एनडीआरआई, डॉ. एसके. तोमर, डॉ. एसएस ठाकुर, डॉ. गोपाल सांखला, डॉ. आशुतोष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें