दून इंटरनैशन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी। स्वयं
करनाल। दून पब्लिक स्कूल व दून इंटरनेशनल विद्यालय में शुक्रवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। श्री गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में विद्यार्थियों ने प्रभावी शबद गायन और गुरुबानी कीर्तन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साहिबजादों के अदम्य साहस, अटूट धार्मिक आस्था और महान बलिदान का स्मरण व परिचय भी करवाया। विद्यार्थियों ने कविताओं से चार साहिबजादों की अतुलनीय वीरता, साहस और बलिदान की गाथाओं का सजीव वर्णन किया। रणजीत कौर, प्रीत कौर, रुपिंदर कौर, मनप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद