फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परदेशी भाइयों की कलाइयों मेें प्रेम के धागे बांधने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रक्षा बंधन 11 अगस्त को मनाया जाएगा, लेकिन भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक इस त्योहार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सात समुंदर पार बसे भाइयों की बहनों को याद सताने लगी है। उनकी कलाइयों के लिए पिछले महीने से ही बहनों ने राखियां भेजनी शुरू कर दी हैं।
डाकघर में रक्षाबंधन को देखते हुए एक विशेष काउंटर बनाया गया है, जहां से हर रोज करीब पचास से अधिक राखियां देश के विभन्न राज्यों व अन्य देशों में भेजी जा रही हैं। विदेश में राखी भेजने के लिए स्पीड पोस्ट से 10 से 15 दिन का समय लगता है। डाकघर से राखियां पहुंचाने के लिए स्पीड पोस्ट, रजिस्टरी व साधारण डाक का प्रयोग किया जा सकता है। इन सबके अलग-अलग रेट तय हैं।
विज्ञापन

पोस्टल असिस्टेंट नीलम कांबोज ने बताया कि पिछले महीने से ही बहनों द्वारा राखियां भेजी जा रही हैं ताकि कहीं भाइयों तक राखियां पहुंचने में देर न हो। हर रोज करीब 50-70 राखियों की रजिस्टरी की जा रही है। इसके लिए एक विशेष काउंटर भी बनाया गया है। राखी के दो दिन पहले डाकघर द्वारा छुट्टी होने पर भी पूरे स्टाफ को बुलाया जाता है ताकि किसी की राखी रह न जाए।
परदेशी भाइयों को राखी भेजनी है तो लाएं आधार कार्ड
पोस्ट के रेट इस बात पर निर्भर करते हैं कि राखियां किस देश में भेजी जा रही हैं। वो कि तने वजन की हैं और किस माध्यम का प्रयोग किया जा रहा है। यदि विदेश में रह रहे भाई के लिए राखी भेजनी है तो साथ में अपना आधार कार्ड भी जरूर लाना होगा।
20 ग्राम तक की राखी के लगेंगे 22 रुपये
ऑल इंडिया पोस्ट के रेट निर्धारित हैं। अगर देश में कहीं भी रजिस्ट्री के माध्यम से 20 ग्राम तक की राखी भेजनी हो तो कुल 22 रुपये लगते हैं और अगर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजते हैं तो 41 रुपये मूल्य देना होता है और अगर राखी का वजन ज्यादा हो तो उस हिसाब से मूल्य को कम ज्यादा किया जाता है।
विज्ञापन

जानिए किस देश में स्पीड पोस्ट करने के क्या हैं रेट
वजन माध्यम देश मूल्य
100 ग्राम स्पीड पोस्ट ऑस्ट्रेलिया 1150
100 ग्राम स्पीड पोस्ट कनाडा 1392. 4
100 ग्राम स्पीड पोस्ट चाइना 802.4
100 ग्राम स्पीड पोस्ट फ्रांस 1357
100 ग्राम स्पीड पोस्ट इंग्लैंड 1852.6
100 ग्राम स्पीड पोस्ट अमेरिका 1829
100 ग्राम स्पीड पोस्ट जापान 944
100 ग्राम स्पीड पोस्ट यूएई 1534
100 ग्राम स्पीड पोस्ट स्पेन 1239
100 ग्राम स्पीड पोस्ट सिंगापुर 1274.40
--
उपरोक्त 10 देशों में भारत से सबसे ज्यादा राखियां भेजी जाती हैं। ज्यादातर राखियां स्पीड पोस्ट से इसलिए भेजी जाती हैं ताकि राखी भेजने वाले आसानी से अपने पोस्ट या पार्सल को ट्रैक कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें