काछवा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन सुनते श्रद्धालु। स्वयं
करनाल। काछवा गांव के सोमेश्वर राइस मिल परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करते हुए कथाव्यास केशव आचार्य महाराज ने कहा कि भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर भक्तों की रक्षा की और अहंकार का त्याग करने का संदेश दिया। पांचवें दिन कथा के दौरान छप्पन भोग का आयोजन हुआ। उन्होंने महिलाओं से कहा कि रसोई में हमेशा भोजन बनाते हुए प्रभु का सुमिरन करना चाहिए। इससे पकने वाला भोजन प्रसाद बन जाता है। श्री महाकाली महाकालेश्वर सिद्धपीठ मंदिर के आचार्य पंडित शुभम शास्त्री के सानिध्य में चल रही कथा में श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। राजकुमार तायल, प्रदीप गुप्ता, नगरपालिका चेयरमैन वीरेंद्र बंसल, विनीत बंसल, नितेश मंगल आदि मौजूद रहे। संवाद