फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अंतर-विद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता की तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिला खेल विभाग की ओर से अंतर-विद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को सफल, सुव्यवस्थित और यादगार बनाने के लिए विभाग की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रतियोगिता की रूपरेखा और व्यवस्थाओं को लेकर खेल विभाग के अधिकारी की ओर से क्षेत्र के सभी स्कूलों के प्राचार्यों से लगातार बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि टीमों के पंजीकरण, आयु वर्ग, खिलाड़ियों की पात्रता, खेल के नियमों और मैच स्थलों की उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों में खेल भावना को बढ़ावा देना और छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। प्राचार्यों से भी अपने-अपने विद्यालयों की टीमों को समय पर तैयार करने और प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें