फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारी परखी

Sat, 08 Jun 2024 05:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


असंध। उपमंडल स्तर पर 21 जून को आयोजित किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी मे शुक्रवार को एसडीएम वीरेंद्र सिंह ढुल ने अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेकर तैयारी की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि 21 जून को सुबह सात से आठ बजे तक असंध की नई अनाज मंडी परिसर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसमे विद्यार्थियों के अलावा योग संस्थाओं से जुड़े सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर बिजली, पानी, परिवहन, एंबुलेंस सेवा को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि 19 जून को पायलट रिहर्सल और 21 जून को असंध की नई अनाज मंडी परिसर में मुख्य आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मेट, पानी, बिजली, अल्पाहार की समुचित व्यवस्था करने और एक-दूसरे के साथ तालमेल बनाये रखने के निर्देश दिये है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एंबुलेंस की व्यवस्था ठीक करने व सुरक्षा, यातायात व पार्किंग की व्यवस्था के लिए उप पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार प्रियंका, खंड शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह, एसएमओ डॉ. सुबे सिंह, एचएमओ डॉ. समर्थ चोपड़ा, जेई सुनील शर्मा, एसईपीओ वीरेंद्र सिंह, दिनेश नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें