फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वसंतोत्सव 2024 में आईओसीएल को मिली ओवरऑल ट्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज की पर्यावरण बचाओ सोसायटी और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दसवें राज्य स्तरीय वसंतोत्सव 2024 पुष्प प्रदर्शनी व पुष्प प्रतियोगिता का वीरवार को भव्य समापन हो गया। दो दिवसीय वसंतोत्सव में शहर के विभिन्न स्कूल, कॉलेज व अन्य संस्थान शामिल हुए। आईओसीएल एक बार प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहा और ओवरऑल ट्राफी जीती।
विज्ञापन

वसंतोत्सव में रंगोली प्रतियोगिता में लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और फूल, फूलों की पंखुड़ियों, पत्तों एवं सूखे रंगों की मदद से सुंदर रंगोलियां बनाई। रंगोली की टीमों ने महिलाओं के लिए त्वरित न्याय, अयोध्या में राम मंदिर, युवाओं को नशे से मुक्त करना, पर्यावरण संरक्षण और कन्या भ्रूण हत्या जैसे विषयों पर मार्मिक एवं सुंदर रंगोली बनाई। सभी प्रतिभागी मालियों को भी प्रशस्ति-पत्र व इनाम देकर पुरस्कृत किया।

मुख्यातिथि कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान दिनेश गोयल रहे। कॉलेज के पूर्व प्रधान डॉ. एसएन गुप्ता और गीता गुप्ता ने भी पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश गर्ग, डॉ. नवीन गोयल, प्रो. राकेश सिंगला, प्रो. प्रवीन आर खेरडे, डॉ. संतोष कुमारी, डॉ. प्रियंका चांदना और डॉ. राहुल जैन ने मेहमानों का स्वागत पुष्प रोपित गमले भेंट कर स्वागत किया। निर्याणक की भूमिका डॉ. प्रियंका चांदना, डॉ. राहुल जैन और प्रो. प्रवीण कुमारी ने निभाई। ओवरऑल ट्राफी को आईओसीएल के सिविल प्रबंधक उमेश दास ने ग्रहण किया और उन्होंने इसे आईओसीएल के वरिष्ठ प्रबंधक राजीव बचरा के प्रयासों की सफलता बताया। मंच का संचालन डॉ. प्रियंका चांदना ने किया।
विज्ञापन


बॉक्स

मधुर गीतों ने वसंतोत्सव को दी नई उड़ान
शाम के सत्र में आयोजित सांस्कृतिक गतिविधियों में डॉ. राहुल जैन और प्रो. शिवरानी ने कविता पाठ किया और प्रो. राकेश सिंगला ने माखन लाल चतुर्वेदी कृत पुष्प की अभिलाषा कविता का पाठ किया। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने एसडीवीएम सिटी की होनहार छात्रा जान्हवी भाटिया द्वारा हाथ पर बनाए गए भगवान श्रीराम के चित्र की सराहना की और छात्रा के हुनर और भविष्य को उज्ज्वल बताया। डॉ. अनुपम अरोड़ा द्वारा गाए गए फूलों के रंग से दिल की कलम से..., ओह रे ताल मिले नदी के जल में..., ए फूलों की रानी बहारों की मल्लिका..., फूल तुम्हें भेजा है खत में..., ये नयन डरे डरे... मधुर गीतों से वसंतोत्सव को एक नई उड़ान मिली।
विज्ञापन


बॉक्स




वसंतोत्सव में आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम-

सेल्फी विद फ्लावर्स (विद्यार्थी वर्ग-पुरुष)



गगन बीए-द्वितीय



रोहित कुमार बीए-अंग्रेजी ऑनर्स- तृतीय

बॉक्स




सेल्फी विद फ्लावर्स (विद्यार्थी वर्ग-महिला)-



निशा बीएससी- तृतीय



अन्नू बीएससी- तृतीय




बॉक्स

सेल्फी विद फ्लावर्स (प्राध्यापक वर्ग)


डॉ. संगीता गुप्ता इतिहास विभाग



प्रो. विशाल गर्ग वाणिज्य विभाग




बॉक्स

रंगोली प्रतियोगिता (सीनियर केटेगरी)


हर्ष, मोहित, नीरू बीए- प्रथम प्रथम



निशा, प्रियंका बीएससी- तृतीय (बायोटेक) द्वितीय



अन्नू, दिव्या, तन्नु बीएससी- तृतीय (मेडिकल) तृतीय



विनीता, रूबी, आंशिक बीएससी- तृतीय सांत्वना



अनुज, सुमन, रोमित बीए- द्वितीय सांत्वना

बॉक्स




रंगोली प्रतियोगिता (जूनियर केटेगरी)-



सिमरन, आइना, कुमकुम एमएएसडी पब्लिक स्कूल प्रथम



हिमांशी, वन्या, जाहन्वी एसडीवीएम सिटी द्वितीय



वंशिका, सारिका, फलक एसडीवीएम सिटी तृतीय

बॉक्स
हैंड पेंटिंग प्रतियोगिता (सीनियर केटेगरी)-



अन्नू, हर्ष बीए- प्रथम प्रथम



इशिका संधू, नीरू बीए- तृतीय एवं प्रथम द्वितीय



साक्षी, निकिता बीए- प्रथम एवं तृतीय तृतीय



युक्ति, प्रशांत बीए- तृतीय एवं प्रथम सांत्वना

बॉक्स




हैंड पेंटिंग प्रतियोगिता (जूनियर केटेगरी)-



जहान्वी, हिमांशी एसडीवीएम सिटी प्रथम



भविष्य, प्राशी एसडीवीएम हुडा द्वितीय



भव्य, पलख एसडीवीएम सिटी तृतीय



आश्था, तन्नु, तपस्या, दृष्टि, हंशिका एसडीवीएम हुडा सांत्वना



दक्ष, तन्वी, एंजेल, भव्य, जहान्वी, वन्या एसडीवीएम सिटी सांत्वना

बॉक्स




हैंड पेंटिंग प्रतियोगिता (सब-जूनियर केटेगरी)-



इशिका मेहता बाल विकास स्कूल प्रथम




फेस पेंटिंग प्रतियोगिता (सीनियर केटेगरी)-



मोहित बीए- प्रथम प्रथम



काजल बीए- प्रथम द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें