फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सिलिंडर के प्रयोग से जुड़ीं सावधानियां बताईं

Sat, 23 Aug 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
123...निगदू में गैस एजेंसी की ओर से आयोजित जागरूकता कैम्प में प्रदेश महामंत्री डॉ.अच्रना गुप्ता
विज्ञापन
निगदू। इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी की ओर से उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षा समावेश अर्थात सेफ्टी क्लीनिक का आयोजन कम्युनिटी सेंटर में किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से गैस के उपभोक्ताओं को जानकारी देते हुए सहायक प्रबंधक, अंकित मंगला ने बताया कि गैस सिलिंडर को सीधा रखना चाहिए। चूल्हे को ऐसी जगह रखें जहां बाहर से कोई सीधी हवा न लगे और रसोई गैस सिलिंडर के अलावा किसी अन्य ज्वलनशील वस्तु का उसमें प्रयोग न हो।
उन्होंने कहा कि चूल्हा जलाते समय पहले से माचिस की तिल्ली को जलाए और उसके बाद गैस सिलिंडर को ऑन करें। भोजन पकाते समय अन्य कोई कार्य न करें बल्कि चूल्हे के पास मौजूद रहें और हमेशा सूती वस्त्र पहन कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर निगदू गैस एजेंसी की संचालिका मीना चौहान रायसन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि डॉ़ अर्चना गुप्ता ने पंच परिवर्तन का जिक्र करते हुए समाज में कुटुंब प्रबोधन, समरसता, पर्यावरण एवं स्वरूप का बोध अर्थात स्वदेशी जैसे विषयों पर जोर दिया। सुधाकर गिरी ने बताया कि भोजन पकाते समय बर्तनों को पल्लू से न पकड़ें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें