करनाल। भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति व आयुष विभाग करनाल के संयुक्त तत्वावधान में कनिका पब्लिक स्कूल में चल रहे 15 दिवसीय सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर जारी है। सोमनाथ अरोड़ा ने कहा कि सर्दियों में उज्जायी प्राणायाम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस प्राणायाम से गले के विकारों का नाश होता है जैसे थाइरॉइड, हकलाना, तुतलाना आदि में यह प्राणायाम सहायक है।
भारत स्वाभिमान न्यास करनाल के जिला अध्यक्ष सोमनाथ अरोड़ा ने बताया कि शिविर का शुभारंभ हवन करके किया। उन्होंने विशेषरूप से ओम शब्द का अर्थ बताते हुए कहा कि ओम तीन अक्षरों से मिलकर बना है। यह परमात्मा ईश्वर का निज नाम है।
विशेष आमंत्रित अतिथि बहन दिव्या आर्य ने वैदिक भजन से सभी का मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि महिला एक नहीं दो-दो घरों को पूरी जिम्मेदारी से संभालती हैं इसलिए वे पुरुषों के समान नहीं बल्कि उनसे बेहतर हैं। आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ एवं हरियाणा योग आयोग के नोडल अधिकारी डॉ. अमित पुंज ने साधकों को ध्यान का अभ्यास कराया। मौके पर जसप्रीत अरोड़ा, राज अरोड़ा, रीटा शर्मा, सुनील, मधु, वीना, प्रियंका, सुमन, सोनम, मुनेश, पूनम, उर्मिला, ईशा, कुसुम, सोनिया, गीतू व सुनीता मौजूद रहे।