फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: छह जुलाई से प्रैक्टिकल और 17 से थ्योरी परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाओं (कंपार्टमेंट) के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है। इसके तहत कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं 17 जुलाई से शुरू होंगी, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं इससे पहले छह से शुरू हो जाएंगी, जो 20 जुलाई तक चलेंगी। 10वीं की थ्योरी परीक्षा 22 जुलाई तक चलेंगी। वहीं 12वीं की सभी विषयों की परीक्षा एक ही दिन 17 जुलाई को आयोजित होंगी।
विज्ञापन


सीबीएसई की पूरक परीक्षा सिर्फ उन विद्यार्थियों के लिए है, जो अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं। साथ ही इसके लिए उनका आवेदन फार्म भरा होना जरूरी है। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1.30 बजे समाप्त होगी। पिछले दिनों जारी हुए परीक्षा परिणाम में करनाल जिले के दोनों कक्षाओं के कुल 1622 विद्यार्थियों को निराशा हाथ लगी है। कक्षा 12वीं में 767 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट और 256 फेल हुए। वहीं कक्षा दसवीं में 402 की कंपार्टमेंट और 197 विद्यार्थी फेल हुए हैं। कंपार्टमेंट और फेल विद्यार्थियों का यह आंकड़ा 2022 से दोगुना है। ब्यूरो



कब किस विषय की होगी परीक्षा

कक्षा 10वीं : 17 जुलाई को गणित, 18 को अंग्रेजी, 19 को हिंदी, 20 को विज्ञान, 21 को उर्दू, पंजाबी, बंगाली सहित भाषाई विषय, होम साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन, हिंदुस्तानी संगीत, सूचना प्रौद्योगिकी और 22 जुलाई को सोशल साइंस की परीक्षा होगी।
विज्ञापन




वर्जन-

परीक्षाएं दी गई तारीख पर सुबह 10.30 बजे से लेकर दोपहर 1.30 बजे तक संचालित होंगी। विद्यार्थियों को उनकी उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले दिए जाएंगे। 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए मिलेगा। केंद्र बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- डॉ. राजन लांबा, अध्यक्ष, सहोदय स्कूल कांप्लेक्स करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें