फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रभातफेरी का पुष्प वर्षा से किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। बजरंग सेवा दल ने मंगलवार को कार्तिक मास प्रभातफेरी निकाली। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर संगत का स्वागत किया। संगत ने विभिन्न घरों में जाकर सत्संग और भजन कीर्तन किया। सभा के प्रधान प्रवीन मेहता ने बताया कि यह प्रभातफेरी 30 साल से कार्तिक मास में पूरे महीने निकाली जाती है। उन्होंने बताया कि कार्तिक मास भगवान विष्णु का प्रिय मास माना जाता है। इस मास में प्रातःकालीन स्नान और भगवान का सत्संग करना लाभप्रद होता है। परिक्रमा नवमी के दिन 18 नवंबर को प्रभातफेरी पूरे शहर की परिक्रमा करेगी। इसका उद्देश्य क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करना है। इस अवसर पर वेद कटारिया, तिलक चावला, रविन्द्र कत्याल, सतपाल गांधी, सुभाष वधवा, प्रवीन वधवा, मनोहर धवन और जयप्रकाश सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें