असंध। वाल्मीकि जागृति मंच ने रविवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी वाल्मीकि मंदिर वार्ड-1 से शुरू हुई और वार्डों व गलियों से होते हुए वापस मंदिर में पहुंची। लोगों ने पुष्प वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया। रोशन लाल बिडलान ने बताया कि छह अक्तूबर को सत्संग और सात अक्तूबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी और भंडारा होगा। कांग्रेस नेत्री एडवोकेट सोनिया बोहत ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि किसी एक जाति या समुदाय के नहीं बल्कि वे पूरे समाज के पथप्रदर्शक थे। रोशन लाल बिडलान, दीपक, अमन, गौरव, कर्ण, मनोज, लाडी, सोमपाल, रामफल और अभिषेक आदि मौजूद रहे। संवाद