करनाल। श्री राम मंदिर सेक्टर-8 में शनिवार सुबह प्रभात फेरी का आयोजन हुआ, ताकि भारतीय संस्कृति हमेशा जीवित रहे। अनु खट्टर हून पै गया पंजाबियों दे पल्ले ठाकुरा हुण तेरी बल्ले बल्ले बल्ले, पेश कोई ना चले ठाकुरा बल्ले बल्ले भजन गाया। रेनू तनेजा ने मेरा दिल तो दीवाना हो गया मुरली वाले तेरा, बंसी वाले तेरा नजरों का निशाना हो गया मुरली वाले तेरा भजन गाकर सभी को भावविभोर किया। प्रभात फेरी ने सेक्टर-8 के विभिन्न मार्गो से होते हुए रामलाल पाहुजा, सुनील पाहुजा, आस्था के निवास स्थान पर विश्राम लिया। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्तिक मास के हवन में सोमांश बत्रा, रिचा बत्रा, रानी बत्रा और अन्य श्रद्धालुओं ने आहुतियां डाली। संवाद