असंध। श्री खाटू श्याम परिवार असंध की ओर से श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जींद चौक पर भंडारा लगाया गया। श्री खाटू श्याम परिवार असंध के प्रधान योगेश कंसल, उपप्रधान घनश्याम गर्ग और अग्रवाल समाज के प्रधान राजेश गोयल ने कहा कि हर साल भंडारा लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर अंकुर गौतम, रविंद्र गर्ग, राहुल गर्ग, संदीप टूर्ण, दिनेश बिंदल आदि मौजूद रहे। संवाद