फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुंडरक गांव में खुलेगी डाकघर की शाखा

Thu, 20 Nov 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गांव पूंडरक में डाकघर की नई शाखा खोली जाएगी। ग्र्रामीण व्यवसाय और डाक नेटवर्क तक पहुंच योजना के तहत इस शाखा के खोलने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए मुख्य पोस्टमास्टर जनरल हरियाणा सर्कल अंबाला ने स्वीकृति प्रदान की है। गांव के पंचायत घर में जगह तलाशी जा रही है। अधिकारियों ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। शाखा के खुलने से काछवा रोड स्थित करीब 15 गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी। नई शाखा का लेखा कार्यालय रामनगर उप डाकघर में होगा। मुख्य डाकघर के प्रवर अधीक्षक इसके लिए ग्राम पंचायत पुंडरक से चर्चा करके पंचायत भवन में जगह तलाश रहे हैं। नए खोले गए शाखा डाकघर में अधिकृत नकदी, स्टांप और प्रमाणपत्र बैलेंस आदि अधीक्षक डाकघर करनाल की ओर से निर्धारित किए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें