करनाल। श्यामगढ़ स्थित कानूनी सहायता केंद्र में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें लोगों को श्रमिक सुरक्षा अभियान के बारे में जानकारी देते हुए श्रमिकों के अधिकारों के बारे में जागरूक किया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सचिव डाॅ. इरम हसन ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश पर जिले के हर ब्लाॅक में कानूनी सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें कोई भी व्यक्ति बुधवार व रविवार को केंद्र में 2 से 5 बजे तक जाकर नि:शुल्क कानूनी सलाह व सहायता प्राप्त कर सकता है। केंद्र पुराना बस अड्डा, गांव कुंजपुरा, श्यामगढ, जुंडला, डाचर, मुनक, सालवान, कुटेल व गांव भादसों मे स्थापित किए गए। संवाद