फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पोस्टमार्टम में मल्टीपल इंजरी से मौत की पुष्टि, तीन टीमें कर रही हैं जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मूनक रोड पर बड़ौता गांव के पास मिले 43 वर्षीय विनोद के शव के पोस्टमॉर्टम में मल्टीपल इंजरी से मौत की बात सामने आई है। जांच के लिए सीआईए की तीन टीमें लगाई गई हैं। डीएसपी सिटी राजीव ने दावा किया कि पुलिस आरोपियों के बेहद करीब है और जल्द ही मामले में आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 11 बजे बड़ौता गांव के पास बिजलीघर के नजदीक विनोद का शव मिला था। वह गांव बृचपुर का निवासी था और करनाल में सिंगला मोटर पर गाड़ी चलाने का काम करता था। उसके शरीर पर चाकू से चार से पांच वार किए जाने की बात सामने आई थी। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है।
हत्या के मामले में सीआईए की तीन टीमें अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही हैं। पुलिस हत्यारोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। घटनास्थल पर विनोद की बाइक मिली थी, जबकि उसका मोबाइल फोन गायब बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी सिटी राजीव ने बताया कि पुलिस मामले में आरोपियों के बेहद करीब है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें