फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक छात्रों पर गंड़ासियों से हमला

Thu, 27 Mar 2014 11:29 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु ब्रह्मनंद राजकीय पालीटेक्निक के दो छात्र गुटाें में वीरवार को जमकर खूनी खेल हुआ। एक गुट के दर्जन भर छात्रों ने दूसरे गुट के छात्रों पर चाकुआें और गंड़ासियों से हमला बोल दिया, जिसमें तीन छात्र घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में कई छात्रों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पालीटेक्निक कॉलेज में मैकाट्रॉनिक्स ब्रांच के चौथे सेमेस्टर का छात्र साहिल, छठे सेमेस्टर का छात्र नवीन राणा व इलेक्ट्रानिक्स द्वितीय सेमेस्टर का यतिन अपने कुछ दोस्तों के साथ पालीटेक्निक कॉलेज के बाहर निकले ही थे कि दो दर्जन से अधिक युवकों ने उनपर चाकुओं और गंड़ासियों से हमला बोल दिया।

तीनों पर काफी देर तक प्रहार करते रहे और उन्हें घायल करके वहां से भाग गए। इस घटना की खबर पूरे कैंपस में फैल गई और बड़ी संख्या में छात्र इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन


घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस दौरान कैंपस में छात्रों को सूचना मिली कि हमलावर छात्र अस्पताल के पास ही एक मकान में छिपे हैं। इस पर बड़ी संख्या में छात्रोें ने मकान को घेर लिया और उन्हें बाहर निकलने के लिए ललकारा। मकान की दूसरी मंजिल पर छिपे हमलावर युवकों ने कमरों को अंदर से बंद कर लिया। उन्होंने भागने के लिए दूसरी साइड से दरवाजे तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। बाहर खड़े गुस्साए छात्रों ने मकान पर पथराव शुरू कर दिया और शीशे तोड़ डाले।

इतना सब हो जाने के बाद पुलिस को खबर मिली तो पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मकान में बंद युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। हमले की वजह पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें