फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बढ़ा प्रदूषण, फिर भी फिजा संतोषजनक

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक वीरवार की अपेक्षा शुक्रवार को थोड़ा बढ़ा है, जो अब 50 से बढ़कर 63 हो गया है। इसके बावजूद यह संतोषजनक स्थिति में हैं, हालांकि अब ग्रैप-4 की शर्तो को हटा लिया गया है लेकिन ग्रैप-2 अभी लागू है, जिसके कारण उद्योगों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और रेस्तरां में कोयले और लकड़ी जलाने के इस्तेमाल पर प्रतिबंध बना रहेगा।
इसके साथ ही शनिवार को हल्का तो रविवार को घना कोहरा छाने की संभावना है। तापमान में कमी की संभावना है। केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो वीरवार से कम है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य दो डिग्री सेल्सियस कम है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सात दिसंबर को एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना थी लेकिन अब इसकी स्थिति और क्षीण हो गई है लेकिन इसके आंशिक प्रभाव से हवा में नमी बढ़ सकती है। इसके कारण सुबह हल्का कोहरा तो आठ व नौ दिसंबर को घना कोहरा छाने की संभावना है।
विज्ञापन

बादलों की आवाजाही भी रह सकती है। इधर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार ग्रैप उप-समिति के सदस्य संयोजक व तकनीकी निदेशक आरके अग्रवाल के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली -एनसीआर में वायु प्रदूषण मामले में सुनवाई के दौरान कमीशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) को ग्रैप-4 के तहत लगाए गए प्रतिबंध को रद्द कर ग्रैप-2 को लागू करने की अनुमति दी है। इसमें उद्योगों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और रेस्तरां में कोयले और लकड़ी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें