फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मैं हूं मनोहर’ टीम संभालेगी करनाल, कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को दिया आश्वासन

Sun, 06 Oct 2019 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं करनाल से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने शनिवार को माडल टाउन स्थित श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में शीश नवाकर और कुंजपुरा रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में मत्था टेक कर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। इसके बाद सीएम ने रेलवे रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में बने चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

विज्ञापन


खास बात यह रही कि करनाल विधानसभा से पांच हजार कार्यकर्ताओं ने ‘मैं हूं मनोहर’ का संकल्प लेकर सीएम को आश्वस्त किया कि वे प्रदेश के अन्य हलकों में प्रचार करें, उनका चुनाव वे संभालेंगे। सुबह से शुरू चुनाव प्रचार अभियान देर रात तक चला। सीएम ने करीब दर्जनभर जनसभाओं को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर जोश भरा।

सुबह सबसे पहले सीएम मनोहर लाल माडल टाउन स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। यहां पर सिख समुदाय की ओर से उनको सिरोपा भेंट किया गया। इसके बाद वे सीधे सनातन धर्म मंदिर में पहुंचे और यहां पर देवताओं का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर पुजारी द्वारा विशेष पूजा अर्चना भी कराई गई और उनको विजयी का आशीर्वाद दिया। बाद में करीब दो घंटे तक उन्होंने अपने चुनावी कार्यालय में बिताए। यहां पर सबसे पहले उन्होंने चुनाव प्रबंधन कमेटियों के साथ बैठक की और एक एक से रिपोर्ट ली।
विज्ञापन


बाद में महिला कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनको घर घर जाने और भाजपा की नीतियों का प्रचार करने का आह्वान किया। सुबह से शुरू हुई जनसभाओं का सिलसिला रात तक जारी रहा। विकास कालोनी, हांसी रोड, शिव कालोनी और न्यायपुरी समेत कई स्थानों पर सीएम के लोगों से रूबरू हुए और अपने पांच साल के कार्यों को लेकर वोट मांगे।

विज्ञापन

‘मैं हूं मनोहर’ टीम संभालेगी चुनाव
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रचार की कमान ‘मैं हूं मनोहर’ टीम के पास रहेगी। करनाल विधानसभा सीट पर ‘मैं हूं मनोहर’ टीम के पांच हजार कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। इस बात का खुलासा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया। उन्होंने बताया कि करनाल विधानसभा सीट पर बूथ स्तर से लेकर पन्ना प्रमुख तक की जिम्मेदारी अब ‘मैं हूं मनोहर’ टीम के पास है।

‘मैं हूं मनोहर’ टीम व पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने आश्वस्त किया है कि करनाल में उनके प्रचार की अब जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘मैं हूं मनोहर’ टीम का कहना है कि आप प्रदेश में अन्य कार्यकर्ताओं की जीत के लिए पार्टी का प्रचार करें। करनाल हम संभाल लेंगे।

कार्यकर्ताओं से मुलाकात
मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को चुनावी कार्यालय भी पहुंचे और प्रबंधन में लगे कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने चुनावी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ चंडीगढ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, करनाल की मेयर रेनूबाला गुप्ता, घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण, पूर्व ओएसडी अमरेंद्र सिंह, करनाल प्रभारी जंग बहादुर चौहान, स्वच्छ भारत मिशन वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र, पार्षद नीलम, योगेंद्र राणा व हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें