फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 10 माह में 1.41 लाख बच्चों तक पहुंची पोलियो की खुराक

Fri, 24 Oct 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए विभाग हर माह विशेष अभियान चला रहा है। जनवरी से अब तक जिले के करीब एक लाख 41 हजार से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पोलियो जैसी बीमारी के उन्मूलन के बाद भी यह प्रयास जारी रहना आवश्यक है, क्योंकि कई देशों में अब भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं। भारत के पड़ोसी देशों में पाए जा रहे पोलियोग्रस्त बच्चों के मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को सतर्क किया है और हर जिले में पोलियो टीकाकरण की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जन्म के समय ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) दी जाती है। इसके बाद डेढ़ माह पर ओपीवी-1 और फ्रैक्शनल इनएक्टिवेटेड पोलियो वायरस वैक्सीन (एफआईपीवी-1), ढाई माह पर ओपीवी-2, साढ़े तीन माह पर ओपीवी-3 और एफआईपीवी-2, नौ माह पर एफआईपीवी-3 और डेढ़ साल की उम्र पर ओपीवी बूस्टर डोज लगाई जाती है। विभाग का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा इस वैक्सीन से वंचित न रहे।



जनवरी से अब तक लगाए 13 हजार शिविर

सिविल सर्जन पूनम चौधरी ने बताया कि जिले में प्रत्येक माह करीब 1300 शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, नागरिक अस्पतालों, उपमंडल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण किया जाता है। अब तक जिले में 13 हजार से अधिक प्रतिरक्षण शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से बच्चों तक पोलियो की दवा पिलाई जा चुकी है।

अभियान में स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका

डॉ. अभय अग्रवाल ने बताया कि विभाग की टीम लगातार घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का काम करती है। जिन परिवारों के बच्चे शिविरों तक नहीं पहुंच पाते, उन्हें विशेष रूप से खोजा जाता है ताकि कोई भी बच्चा छूट न जाए। उन्होंने कहा कि हर माह का लक्ष्य तय होता है और स्वास्थ्य कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी से उसे पूरा करते हैं। साथ ही बताया कि टीकाकरण के साथ-साथ विभाग जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को यह समझाने का प्रयास कर रहा है कि पोलियो का खतरा भले भारत में खत्म हो चुका हो, लेकिन इसे स्थायी रूप से मिटाने के लिए टीकाकरण जारी रखना अनिवार्य है।
विज्ञापन

पोलियो (पोलियोमाइलाइटिस) अत्यधिक संक्रामक वायरल रोग है, जो मुख्य रूप से पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करता है। वायरस एक व्यक्ति से दूसरे में फैलता है, विशेष रूप से मल-मौखिक मार्ग से। यह संक्रमण आंतों को प्रभावित करता है और कुछ मामलों में बच्चों को आजीवन लकवे का शिकार बना सकता है। समय पर टीकाकरण करवाना, स्वच्छता का पालन करना, छींकते या खांसते समय मुंह ढकना और बच्चों को जागरूक करना पोलियो की रोकथाम के प्रमुख उपाय हैं।
- उप-सिविल सर्जन डॉ. शशि गर्ग, सिविल सर्जन कार्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें