- मधुबन अकादमी में प्रशिक्षण ले रहा था रोहतक के विजय नगर निवासी जसमेर सिंह
- रोहतक से बाइक पर मधुबन अकादमी आते समय कार ने मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/नीलोखेड़ी। स्टौंडी गांव के पास बाइक सवार पुलिस कर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मधुबन अकादमी में प्रशिक्षण ले रहा था।
जानकारी के अनुसार रोहतक के विजय नगर निवासी जसमेर सिंह कुछ समय पहले पुलिस में भर्ती में हुआ था। वह मधुबन पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहा था। सोमवार सुबह बाइक से मधुबन पुलिस अकादमी आते समय स्टौंडी गांव के पास एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के दो बच्चे हैं। जिनमें एक लड़का और एक लड़की है।
सदर थाना जांच अधिकारी अजायब सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कर्मी बुलेट बाइक पर सवार था, तभी उसे कार ने टक्कर मार दी। पुलिसकर्मी करीब 30 मीटर तक घिसटता हुआ हाईवे के किनारे गिरा। जिसमें बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।