फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुलिसकर्मी ने साथियों संग दो युवकों को सीआई-टू थाने में पीटा

Sat, 11 Nov 2023 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। न्यू बहादुर कॉलोनी निवासी आइलेट्स की तैयारी कर रहे युवक को पुलिसकर्मी समेत 12 लोगों ने कमरे में बंद कर से पीटा। इसके बाद युवक और उसके दोस्त को गाड़ी में डालकर सीआईए-टू थाने में ले गए और वहां भी पिटाई। एक युवक के सिर पर रिवॉल्वर रखकर जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों ने हरियाणा एवं चंडीगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश, मुख्यमंत्री, मानवाधिकार आयोग, पुलिस महानिदेशक आदि से शिकायत की। एसपी के आदेश पर थाना सिटी पुलिस ने पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गगसीना निवासी अंकित ने बताया कि वह न्यू बहादुर चंद कॉलोनी में अकेला रहता है और आईलेट्स की तैयारी कर रहा है। वह 8 नवंबर की रात पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान झगड़े होने का शोर सुनाई दिया। वह शोर सुनकर नीचे गया तो करीब 12 लोगों मुझे जबरन कमरे में बंद कर लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसे बेरहमी से पीटा। पिटाई कर रहे एक आरोपी खुद का नाम पूरण शर्मा बताया और कहा कि वह हरियाणा पुलिस में थानेदार है। साथ ही रोहतक का निवासी बताया।
विज्ञापन

उसने कहा कि बेटे से झगड़ा करने का अंजाम भुगतना होगा। घर के नीचे दो गाड़ी और चार बाइक खड़ी थी। आरोपी उसे गाड़ी में डालने लगे। तभी दोस्त आशीष पहुंचा और उसे आरोपियों से छुड़ाने की कोशिश की। इस पर आरोपियों ने उसे भी पीटा। इसके बाद उसे और उसके दोस्त को गाड़ी में डालकर सीआई-टू थाने में ले गए। आरोपियोें ने वहां भी दोनों को पीटा। एक व्यक्ति ने दोस्त आशीष के माथे पर रिवॉल्वर लगाकर जान से मारने की धमकी दी।
तभी सीआई-टू के एक पुलिसकर्मी ने आरोपियों को लताड़ते हुए कहा कि मारपीट क्यों कर रहे हैं। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इस दौरान आरोपियों कहा कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे। इसके बाद युवक अपने घर पर पहुंचे और परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने चेयरमैन राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग न्यू दिल्ली, पंजाब एव हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक से शिकायत की। शिकायत मार्क होकर पुलिस अधीक्षक के पास आई। इस पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना सिटी में आरोपियोें के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पीड़ित के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। करीब दस-बारह लोगों पर युवकों से मारपीट का आरोप लगा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। - जसविंदर सिंह, एसएचओ सिटी थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें