फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवक को पीटकर पांच तोले सोना, नकदी छीनी

Sat, 11 Nov 2023 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शराब की दुकान पर युवक के साथ आरोपी मारपीट कर पांच तोले सोना और 25 हजार रुपये की नकदी छीन ले गए। आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंचने से पहले आरोपी युवक मौके से भाग निकले। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जाटान गेट निवासी अजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ नवंबर को वह और उसका भाई झिलमिल होटल से खाना खाने के बाद बलड़ी बाईपास पर बीयर लेन के लिए शराब की दुकान उतरे। दुकान पर करीब 15 लड़के शराब पी रहे थे। आरोपियों ने बुआ के लड़के सत्यम के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं आरोपी पांच तोले की चेन और लॉकेट और करीब 25 हजार की नकदी छीन ले गए। साथ ही जाते समय जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस क घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। थाना पुलिस का कहना है मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें