फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों को पकड़ने गांव-गांव जाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक श्रीनिवास वशिष्ठ ने मंगलवार को जिला पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्हें गांव-गांव जाकर अपराधियों की जांच करने और भगोडे़ अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस लाइन के कांफ्रेंस हाल में आयोजित इस बैठक में करनाल मंडल के पुलिस महानिरीक्षक बलबीर सिंह, कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक वाई पूर्ण कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय निर्मल सिंह, पिहोवा के उप पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार, उप पुलिस अधीक्षक नुपूर बिश्नोई, जिला निरीक्षक छोटू राम भी मौजूद रहे।

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि सभी थाना प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्र में छुपे अपराधियों की जांच के लिए स्पेशल टीमें गठित करके गांव, शहर व कॉलोनियों का समय-समय पर दौरा करने के आदेश दिए गए हैं। संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के बारे में भी आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हरियाणा में जल्द ही 11 हजार पुलिस कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए भर्ती बोर्ड का गठन भी किया जा चुका है। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए हरियाणा पुलिस सदैव मुस्तैद है। पिछले कुछ समय से महिलाएं भी जागरूक हुई हैं। इसके चलते वे अपने साथ हो रहे अत्याचार की रिपोर्ट दर्ज कराने में आगे आ रही हैं।                 

आतंकवादी गतिविधियों से निपटने की तैयारी पूरी
डीजीपी ने बताया कि आतंकवादी गतिविधियों और गणतंत्र दिवस को लेकर हरियाणा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी अप्रिय घटना को नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए हरियाणा की सीमा से लगते यूपी व दिल्ली राज्य की पुलिस और आईबी से भी तालमेल किया हुआ है। उन्होंने बताया कि आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी मेवात तथा दूसरे आरोपी को पानीपत से गिरफ्तार किया गया है।

नायब तहसीलदार के खिलाफ केस दर्ज होगा!
एसएन वशिष्ठ ने बताया कि यमुनानगर के नायब तहसीलदार से पूछताछ की जा रही है। यदि यह पाया गया कि तहसीलदार ने पुलिस को गुमराह किया है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वशिष्ठ ने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति पुलिस को झूठी शिकायत या गुमराह करता है उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाती है।

ब्रह्मसरोवर में पत्नी के साथ की पूजा
डीजीपी एसएन वशिष्ठ ने अपनी पत्नी के साथ सन्निहित सरोवर पर सूर्य मंदिर और ब्रह्मसरोवर के मध्य स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर में पूजा की। जानकारी के अनुसार यह पूजा उन्होंने मकर संक्रांति के पर्व को लेकर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें